Category Archives:  Entertainment

जब बॉलीवुड पर छाया भाई बहन का प्यार, ये है आज तक के राखी के टॉप 10 सीन

Aug 04 2020

Posted By:  Sunny

हाल ही रक्षा बंधन का पवित्र त्यौहार मनाया गया | बहनो ने भाई की कलाई पर राखी बाँधी और भाइयो ने बहनो को उनकी रक्षा करने का वचन दिया | भारत में रक्षा बंधन की खूब धूम रहती है | यही वजह है कि बॉलीवुड फिल्मो में भी इस त्यौहार का जलवा देखने को मिलता है | बॉलीवुड की कई फिल्मे ऐसी है, जिसमे रक्षा बंधन के त्यौहार को बड़ी ही ख़ूबसूरती से दिखाया गया है | आज हम उन्ही फिल्मो के बारे में बात करने जा रहे है |


1998 में आयी फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' में काजोल और अरबाज खान ने बहन भाई का किरदार निभाया था |




'हम साथ साथ है' फिल्म में नीलम ने मोहनीश बहल की बहन का किरदार निभाया था | ये सीन बेस्ट राखी सीन्स में से है |


1969 में आयी फिल्म 'अनजाना' के इस सीन में राजेंद्र कुमार कुमार अपनी बहन से राखी बंधवाते उसकी अहमियत बताते है |


2000 में आयी फिल्म 'क्रोध' में सुनील शेट्टी 4 बहनो के भाई बने थे | आज भी लोग इस फिल्म को देखना पसंद करते है |


'रेशम की डोरी' फिल्म के इस सीन में धर्मेंद्र इमोशनल हो जाते है और उनकी बहन 'बहना ने भाई की कलाई पे...' गाना गाती है |


'धर्मात्मा' फिल्म में फरीदा जलाल फिरोज खान के हाथ पर राखी बांधती है | वैसे बता दे फरीदा जलाल 'कुछ कुछ होता है' वाली दादी ही है |


1962 में आयी फिल्म 'अनपढ़' में माला सिन्हा ने बलराज साहनी की बहन का किरदार निभाया था |


फिल्म छोटी बहन के इस सीन में नंदा बलराज साहनी की कलाई में राखी बांध रही है | बता दे गाना 'भैया मेरे राखी के बंधन को...' इसी फिल्म का है |




साल 1972 में आयी फिल्म 'बे-ईमान' में मनोज कुमार का एक सीन


मिथुन दा की 1985 में आयी फिल्म 'प्यारी बहना' में तन्वी आजमी ने उनकी बहन का किरदार निभाया था |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर